इंदौर में दिखाई दी मानवता,कौए को पिलाई जा रही है इम्यूनिटी बढ़ाने की दवा

मध्य प्रदेश में लगातार कई पक्षी मृत पाए गए हैं।रविवार को 14 कौए डेली कॉलेज में मृत पाए गए थे। जिसके लिए उन्हें बचाने हेतु मध्य प्रदेश के एक विद्यालय में वेटरनरी विभाग में अलग-अलग स्थानों पर इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाई रखी है।

0
328
प्रतीकात्मक चित्र

ईश्वर ने मनुष्य को मनुष्य इसलिए बनाया है क्योंकि वह दूसरों की मदद कर सके। अक्सर मनुष्य अपने स्वार्थ में इतना बंध जाता है कि वह दूसरों की मदद करना बंद कर देता है। यह कोरोना काल केवल हमारे लिए नहीं अपितु ईश्वर की प्रत्येक कृति के लिए खराब साबित हुआ है। सूत्रों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के डेली कॉलेज में रविवार को 14 कौए मृत पाए गए। और पिछले हफ्ते में करीब 142 पक्षियों की मृत्यु बर्ड फ्लू के कारण हो चुकी है। बर्ड फ्लू से इन सभी पक्षियों को बचाने के लिए वेटरनरी विभाग ने बड़ा निर्णय लिया और अलग-अलग स्थानों पर बड़े-बड़े बर्तनों के जल में इम्यूनिटी बूस्टर की दवाई मिला दी। रविवार को पूरे कॉलेज के पेड़ पौधों को सैनिटाइज किया गया।

डेली कॉलेज के आसपास मूसाखेड़ी, आजाद नगर सहित कई इलाकों की मुर्गे-मुर्गियों की दुकानों से 49 सैंपल भी लिए गए हैं। फिलहाल कुल 71 सैंपल की जांच चल रही है। इन सभी को आज भोपाल की हाई सिक्योरिटी लैब में भेज दिया जाएगा। डेली कॉलेज के निकट ही एक चिड़िया घर भी है इस चिड़ियाघर के पशु पक्षियों को सुरक्षित रखने के लिए बाहर से जालियों को सैनिटाइज किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को डेली कॉलेज परिसर के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का सर्वे करवाया गया। सात टीमों में 35 लोगों ने सर्वे किया। टीमों ने 1364 घरों के 6457 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें से 11 लोग ऐसे मिले जिन्हें सर्दी, खांसी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here