समाजवादी पर जमकर बरसे जगत प्रकाश नड्डा, बोले : हम गन्ना और वो जिन्ना की करते हैं बात, अखिलेश होते तो क्या राम मंदिर बन पाता

एटा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम गन्ना और वो जिन्ना की करते हैं बात, अखिलेश होते तो क्या राम मंदिर बन पाता

0
93
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

उत्तरप्रदेश के एटा में आज ब्रज की चुनावी रणनीति से सभी बूथ अध्यक्षों को रूबरू कराने के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम के द्वारा भारतीय जनता पार्टी ने खुलकर समाजवादी पार्टी तथा अन्य पार्टियों पर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने संबोधन में कहा कि देश की जनता को बताना चाहते हैं कि जनसैलाब कोई जनसभा नहीं है कार्यकर्ता सम्मेलन है। बूथ के अध्यक्षों को बधाई देते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जनता को बताएं कि केंद्र और प्रदेश ने जो वादा किया था उसे करके दिखाया है। नेतृत्व ने जो काम किया उसमें करोड़ों कार्यकर्ताओं ने कोरोना में लोगों की सेवा की। बूथ अध्यक्ष के जो नेता यहां हैं वे भी मंच पर बैठेंगे ये काम भाजपा ने किया है।

परिवारवाद पर साधा निशाना

परिवारवाद और वंशवाद पर निशाना साधते हुए विपक्ष पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से लेकर बंगाल तक पार्टियों में क्षेत्रवाद और वंशवाद हावी है। सभी वोट बैंक की राजनीति करते हैं। जिन्ना के नाम पर कोई जी रहा है। लेकिन भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ चलती है। एक विधान एक संविधान और एक प्रधान हो गया है। कश्मीर में भाजपा ने ही 370 को समाप्त कर दिया। तीन तलाक को भाजपा ने खत्म किया। अखिलेश पर प्रहार करते हुए कहा कि राम मंदिर उनकी सरकार में नहीं बनता।

भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि पूर्व की सरकारें किसानों के साथ छलावा करती थीं। किसान ऋण माफी के नाम पर थोड़ा सा लोन माफ होता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि प्रदान की। किसान के घर पर नीम कोटेड यूरिया पहुंचाने का काम किया। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गन्ना किसानों का भुगतान किया। गन्ना किसानों का अखिलेश सरकार द्वारा किया गया उधार 11 हजार करोड़ योगी सरकार ने भुगतान किया। चीनी मिलें मायावती और अखिलेश की सरकार में बंद हुई। योगी सरकार के द्वारा ही इन्हें शुरू किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here