दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर बोले, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री, कहा : प्रियंका जी, इन बुजुर्गवार की महिलाओं के पहनावे पर नजर

दिग्विजय सिंह ने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्होंने कहा कि महिलाओं को टंच माल, आइटम कहने वाले महाशय से आपकी सोच कितना मेल खाती है, इस पर विचार करें।

0
106
चित्र साभार: ट्विटर @ANI

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 40 साल से ऊपर की महिलाएं ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करती है.. जींस पहनने वाली महिलाएं नहीं। अब दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के ‘बुजुर्गवार’ नेता पहले भी महिलाओं के बारे में आइटम और टंच माल जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं। प्रियंका गांधी को महिलाओं के पहनावे पर नजर रखने वाले नेता की सोच को लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।

ज़ब डॉ. मिश्रा से दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी ने यह बात प्रियंका गांधी के हवाले से कही है। मैं उनसे ही सवाल करना चाहता हूं कि इन बुजुर्गवार की महिलाओं के पहनावे पर नजर है। कभी महिलाओं को टंच माल कहते हैं। कभी महिलाओं को आइटम कहते हैं। प्रियंका जी, आपकी सोच है- मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। अब इस सोच से इन बुजुर्गवार नेता की सोच कितना मेल खाती हैं, इस पर स्थिति स्पष्ट  करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here