बसपन का प्यार गीत गाकर मशहूर होने वाले सहदेव का हुआ एक्सीडेंट, बादशाह बोले: दुआ करो

बसपन का प्यार गीत गाकर मशहूर होने वाले सहदेव का आज एक्सीडेंट हो गया है।एक्सीडेंट के बाद भी लंबे समय से सहदेव बेहोश है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह ने कहा है कि सभी फैंस इनकी सलामती के लिए दुआ करें।

0
50

बसपन का प्यार गीत गाकर मशहूर होने वाले सहदेव का एक्सीडेंट हो गया है। सुकमा के अस्पताल में सहदेव की प्रारंभ‍िक इलाज के बाद उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्हें सिर पर चोट लगी है। घटना की खबर सुन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा कलेक्टर को फोन कर सहदेव का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

CMO ऑफ‍िस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. लिखते हैं- ‘मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार @SukmaDist को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।’

स‍िंगर-रैपर बादशाह ने भी ट्वीट कर सहदेव की तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं….वो अभी बेहोश है, अस्पताल के रास्ते में है। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here