मुख्तार अंसारी के करीबियों पर योगी आदित्यनाथ का शिकंजा,ढोल नगाड़ा बजाकर हुई दो करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनके साथियों पर कार्यवाही करने का काम कर रही है। इसी श्रंखला में रविवार को मुख्तार अंसारी के दो सहयोग ओं की संपत्ति कुर्क कर दी गई।

0
183

मऊ सदर से बाहुबली विधायक और कई आरोपों में सजा काटने वाले मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। रविवार को मुख्तार अंसारी के दो करीबी सुरेश सिंह और महमूद की 2 करोड़ 15 लाख 31 हजार की अवैध सम्पत्ति को कुर्क कर ली गई। जिलाधिकारी के आदेश पर 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी की देखरेख में नगाड़ा बजाते हुए संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी अमित सिंह बसंल द्वारा एक दिन पहले शनिवार को बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के तीन सहयोगियों का अपराध से अवैध ढंग से अर्जित की गयी 2 करोड़ 81 लाख रुपए की चल व अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। जिला अधिकारी के इसी आदेश का अनुपालन करते हुए 24 घंटे के अंदर ही रविवार को मुख्तार अंसारी के दो सहयोगियों सुरेश सिंह और महमूद की संपत्ति की कुर्की कर दी गई।

सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा धारा 14(1) गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में अभियुक्त सुरेश सिंह द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई। ग्राम भीटी में गाटा संख्या 990 रकबा 70 वर्ग मीटर जो उनकी पत्नी उषा सिंह और भाभी प्रेमलता के नाम से खरीदी गई थी। इस अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here