ये रहे 6 कारण जो बताते हैं कि रोज खाएं हरा सेब, डायबिटीज में भी है फायदेमंद

0
957

फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कहावत भी है कि रोज एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है। यानी सेब खाने से बीमारियों से बचाव रहेगा। पौष्टिक तत्‍वों से भरपूर सेब सेहतमंद बने रहने में मददगार होता है पर सेब, लाल और हरा दो तरह का होता है हम ज्‍यादातर लाल सेब ही खाना पसंद करते हैं। मगर हरा सेब (Green Apple) भी कम फायदेमंद नहीं है इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन K, C होता है। यह आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स का भी समृद्ध स्रोत है नियमित रूप से हरे सेब खाने से ये 6 फायदे होते हैं। आइये जानते है –

बेहतर पाचन के लिए

एक रिपोर्ट के मुताबिक हरे सेब (Green Apple) में पेक्टिन नामक तत्‍व होता है, जो आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद उच्च फाइबर पाचन को बेहतर बनाए रखता है यह कब्ज की समस्‍या को दूर करने में मददगार होता है। पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स का भी समृद्ध स्रोत है।

त्वचा कैंसर से बचाव

ग्रीन एप्पल (Green Apple) में विटामिन सी पाया जाता है जो कि फ्री रेडिकल्स सेल्स से होने वाले नुक्सान को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा स्किन कैंसर का ख़तरा भी कम हो जाता है।

और पढ़ें: सेब खाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, अन्यथा कई लाभों से रह जाएंगे वंछित

बालों को झड़ने से रोकना

हरे सेब को खाने से बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है और बाल जड़ों से मजबूत हो जाते हैं।

अल्जाइमर से बचाव

हर दिन हरा सेब खाने से बुढ़ापे में न्यूरोलॉजिकल बीमारियाँ जैसे अल्जाइमर का ख़तरा कम हो जाता है। अल्जाइमर एक ऐसा रोग होता है जिसकी वजह से इंसान को भूलने की बीमारी हो जाती है उदहारण के लिए जैसे ब्रश किया और भूल गया, किसी से मिला और भूल गया।

अस्थमा से बचाव

हरा सेब खाने से अस्थमा की बीमारी पर ब्रेक लग जाता है। आपको बता दें कि अस्थमा एक हाइपरसेंसिटिव एलर्जी विकार है यह एक बुरी बीमारी है।

एंटी-एजिंग

एंटीऑक्सिडेंट जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, और हरे सेब के रस में मौजूद फिनोल, समय से पहले बूढ़ा होने में देरी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here