कभी अकाली दल ने किया था नागरिकता संशोधन कानून का विरोध, अफगानिस्तान के हालात देख बदले सुर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सहयोगी दल अकाली दल ने कभी नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन नहीं किया था। लेकिन अब अफगानिस्तान के हालातों को देखकर पार्टी के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी’ के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि

0
707

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सहयोगी दल अकाली दल ने कभी नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन नहीं किया था। लेकिन अब अफगानिस्तान के हालातों को देखकर पार्टी के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी’ के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अफगानिस्तान से आने वाले लोगों की मदद के लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माँग करते हैं कि CAA के कटऑफ डेट को बढ़ा कर 2021 किया जाए। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अब अफगानिस्तान में सिखों के सुरक्षित रहने की उम्मीद समाप्त हो चुकी है। आज अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब की 3 प्रतियां भारत लायी गयीं। गुरु ग्रन्थ साहिब को ‘आदिग्रन्थ’ भी कहा जाता है। अफगानिस्तान से कई सिख पहले ही बचा कर भारत लाए गए हैं, जिनमें एक सिख सांसद भी शामिल हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस दौरान मौके पर उपस्थित रहे।

प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को रिसीव किया। और अपने सर पर रख कर उन्हें प्राप्त किया। लोगों का मानना है कि अफगानिस्तान के हालात बताते हैं कि अब वहां पर सिखों के बचे रहने की उम्मीद ही नहीं है। इससे पहले 25 मार्च, 2020 को गुरुद्वारा हर राय साहिब में इस्लामिक स्टेट ने हमला कर दिया था। इसमें 25 लोग मरे थे। तब गुरु ग्रन्थ साहिब की 7 प्रतियाँ लाई गई थीं।

इसी बीच मनजिंदर सिंह सिरसा ने CAA की अंतिम तिथि को दिसंबर 2014 से बढ़ा कर 2021 तक करने की माँग की है। ‘अकाली दल’ के नेता और ‘दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी’ के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अफगानिस्तान से आने वाले लोगों की मदद के लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माँग करते हैं कि CAA के कटऑफ डेट को बढ़ा कर 2021 किया जाए। उन्होंने दावा किया कि इससे तालिबान के संकट के बीच अफगानिस्तान से भारत लौटने वाले लोगों को यहाँ सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार मिलेगा और साथ ही बच्चों की शिक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here