सेब खाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, अन्यथा कई लाभों से रह जाएंगे वंछित

सेब खाते समय उसे कभी भी छीलकर नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको सेब के छिलके से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बता रहे हैं।

1
641

Benefits of Apples | आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी ‘An Apple a day, Keeps the doctor away.’ यानी की रोज़ाना एक सेब खाने से आपको कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन इस कहावत को सही सिद्ध करने के लिए आपको सेब खाने का सही तरीका पता होना बेहद जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि लोग सेब खाते समय उसका ऊपर का छिलका उतार देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सेब के छिलके में बेहद ही गुणकारी और पौषक तत्व पाए जाते हैं जिनसे हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं

  • सेब के छिलके में एक ऐसा पौषक तत्व पाया जाता है, जो हमारे फेफड़ो के लिए बेहद लाभकारी होता है।
  • छिलका युक्त सेब खाने से हमारे ब्रेन सेल्स एक्टिव रहते हैं, साथ ही उन्हें डैमेज होने से भी बचाते हैं।
  • रोज़ाना एक सेब खाने से हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
  • सेब का छिलका हमारी आँखों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है और इससे आँखों की रोशनी भी बढ़ती है।
  • सेब के छिलके के सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती, जिससे एनीमिया की बीमारी को दूर किया जा सकता है।
  • डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी सेब का छिलका बहुत फायदेमंद रहता है। इससे शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • दाँतों की सड़न और कैविटी जैसी समस्याओं में भी सेब का छिलका बेहद लाभदायक माना जाता है।
  • कुछ रिसर्च में ये पाया गया है कि छिलका सहित सेब खाने से ब्रेस्ट कैंसर और अन्य कई प्रकार की घातक बीमारियों को टाला जा सकता है।

इसीलिए अगली बार आप जब भी सेब खाएँ तो उसका छिलका (Apple Peels) भूलकर भी ना उतारें। अधिकांश बूढ़े-बुज़ूर्ग लोगों और डॉक्टर्स से भी आपने सुना होगा कि सेब हमेशा छिलके के साथ ही खाना चाहिए। यदि आप आज तक छीलकर सेब खाते आए हैं तो मुमकिन है कि छिलका चबाने में आपको थोड़ी तकलीफ हो, लेकिन कुछ दिनों में ही आपको इसकी आदत पड़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here