इस बार 15 अगस्त मोदी के नाम होगा अनोखा रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को जब सातवीं बार तिरंगा लहराएंगे तो वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छह बार लाल किले पर तिरंगा फहराने के रिकार्ड को पीछे छोड़ देंगे।

0
1655

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2020 को लालकिले की प्राचीर से तिरंगा लहराएंगे तो उसके साथ ही वो एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार लालकिले पर तिरंगा लहराने के साथ ही सबसे अधिक बार यह सौभाग्य हासिल करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

लाल किले पर सबसे अधिक बार तिरंगा लहराने का रिकार्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम है। पंडित नेहरू ने 17 बार लगातार लाल किले पर तिरंगा लहराया था। इसके बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस उपलब्धि में दूसरे नंबर पर रही हैं। इंदिरा गांधी ने अपने पिता पंडित नेहरू के बाद लालकिले पर दूसरे सबसे अधिक 16 बार तिरंगा लहराया।

आजादी के बाद से अब तक चंद्रशेखर और गुलजारी लाल नंदा दो ऐसे प्रधानमंत्री भी हुए जिन्हें लाल किले पर तिरंगा लहराने का एक भी मौका ही नहीं मिल पाया। पंडित नेहरू के निधन के बाद गुलजारी लाल नंदा केवल 14 दिन के लिए प्रधानमंत्री रहे ऐसे में उनके सामने ऐसा मौका आया ही नहीं।

नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को जब सातवीं बार तिरंगा लहराएंगे तो वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छह बार लाल किले पर तिरंगा फहराने के रिकार्ड को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही मोदी जब 2024 में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे तब तक वो 10 बार लाल किले पर तिरंगा लहराने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त रुप से तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here