अगर आपको रात में नींद नहीं आती तो, आयुर्वेद के ये नुस्खे करेंगे आपकी मदद

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आज हम आपको आयुर्वेद के कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप चैन की नींद ले सकते हैं। बहुत सारे लोग देर रात में सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं। इसीलिए उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती और वे पूरे दिन चिड़चिड़े रहते हैं। तो आइए जानते हैं आयुर्वेद की मदद से कैसे आप कर सकते हैं अपनी नींद पूरी?

0
147

आज के आधुनिक दौर में लोग देर रात तक काम करते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं। ऑफिस की दौड़ भाग में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती। इसीलिए वे पूरे दिन चिड़चिड़े रहते हैं और दबाव में काम करते हैं। आज हम आपको आयुर्वेद के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप रात में शांति के साथ नींद पूरी कर सकते हैं। अगर आप को भी नींद लेने में समस्या होती है तो आपके लिए ये लेख बहुत जरूरी होने वाला है।

  • अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो चाय और कॉफी पीना कम कर दें। मुख्य रूप से सोने से पहले तो चाय और कॉफी बिल्कुल न लें, इसकी जगह पर दूध पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है।
  • अगर आपको अच्छी नींद लेनी है तो आपको दूसरे नसों से भी दूर रहना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार यदि दूध में जायफल मिलाकर पिया जाए तो नींद अच्छी आती है और शरीर का पाचन तंत्र भी सही रहता है।
  • आयुर्वेद के मुताबिक रात में दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीने से शरीर भी स्वस्थ रहता है और अच्छी नींद भी आती है। इससे गले के रोग भी ठीक हो जाते हैं लेकिन दूध में केसर मिलाने से रात्रि में अच्छी नींद आने की संभावना कम रहती है।
  • गहरी और अच्छी नींद के लिए आयुर्वेद में जड़ी बूटियों के सेवन का तरीका बताया गया है। अश्वगंधा, तगाव और शंखपुष्पी का सेवन शरीर को आराम दिलाता है और अच्छी नींद दिलाता है।
  • आपको बता दें यदि आप रात्रि में अच्छी नींद नहीं ले पाते तो आपको अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करना चाहिए। आपको सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की कोशिश करनी चाहिए जिससे आपका शरीर स्वस्थ और मन शांत रहे।
  • ऐसा भी कहा जाता है कि कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी अच्छी नींद नहीं आती। ऐसे में आप जो भी दवाइयां लेते हैं उसे अपने डॉक्टर से जरूर कंफर्म करें।
  • इसके अलावा नींद नहीं आने की परेशानी को दूर करने के लिए मालिश भी कर सकते हैं। रात में सोते समय पैरों की हल्की मालिश करें। ठंड के दिनों में तो सरसों के तेल की मालिश हड्डियों और मांसपेशियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here