बॉलीवुड को लगा एक ओर झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अपने करियर में उन्होंने 2000 से भी अधिक गानों की कोरियोग्राफी की है।

0
470

ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार देर रात बॉलीवुड की मशहूर सिनियर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है रात 1 बजकर 52 मिनट पर सरोज खान की मौत हुई है। आपको बता दे 20 जून को सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

View this post on Instagram

🙏🏻

A post shared by Saroj Khan (@sarojkhanofficial) on

View this post on Instagram

💛

A post shared by Saroj Khan (@sarojkhanofficial) on

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनका कोविड-19 टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सरोज खान के जाने से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। उन्होंने अपने करियर में 2000 से भी अधिक गानों की कोरियोग्राफी की है। सन 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ में सरोज खान ने पहली बार स्वतंत्र तौर पर कोरियाग्राफी की थी। वहीं पिछले साल आई करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का गाना ‘तबाह हो गए’ में उन्होंने आखिरी बार कोरियोग्राफी की थी।

71 वर्षीय सरोज खान का जन्म सन 1948 में हुआ था। मात्र तीन वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार फिल्म में बतौर बाल कलाकार काम किया था। सरोज खान ने 13 वर्ष की उम्र में अपने से 30 साल बड़े बी. सोहनलाल (Saroj Khan Husband) से विवाह कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। बहुत कम लोग जानते है कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल (Nirmala Nagpal) था। उनकी शानदार कोरियोग्राफी के लिए तीन बार उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here