ये हैं ऋषि कपूर के जीवन के वो 10 अनसुने किस्से, जिन्हें शायद ही आपने पहले कभी सुना या पढ़ा होगा

0
1201

बुधवार को इरफान खान की मौत के बाद पूरे देश अभी शोक मना ही रहा था कि इसी बीच ऋषि कपूर के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। ऋषि की मौत से पूरा देश निःशब्द हो गया है, और सभी लोग उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर रहे है। बुधवार देर रात ऋषि को मुंबई के एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने देते हुए बताया था कि ऋषि को कैंसर की बीमारी है और उन्हें सास लेने में तकलीफ हो रही थी, इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषि कपूर साल 2018 से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। लगभग एक साल तक न्यू यॉर्क में अपना इलाज कराने के बाद वे पिछले साल सितंबर में ही वे भारत लौटे थे।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऋषि कपूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में एक शून्य हो गया है और उनके परिवार को आपूर्ति क्षति हुई है। आज हम आपको उनके जीवन के वो 10 अनसुने किस्से, जिन्हें शायद ही आपने पहले कभी सुना या पढ़ा होगा-

1. ऋषि कपूर की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मौजूद थी। नाइजिरिया में फैंस उन्हें मेस (Mace) के नाम से बुलाते थे। यह निक नेम ऋषि को बेहद पसंद था।

2. अधिकांश फिल्मों में आपने ऋषि कपूर को स्वेटर पहने देखा होगा। उनका मानना था कि वे स्वेटर में ज्यादा हॉट दिखाई देते थे।

3. ऋषि ने बॉलीवुड के अलावा कुछ ब्रिटिश फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें डोन्ट स्टॉप ड्रीमिंग और सांबर सालसा जैसी फिल्में शामिल है।

4. ऋषि ने अपने करियर में 150 से भी अधिक फिल्मों में बतौर लीड कैरेक्टर काम किया है।

5. ऋषि को उनकी पहली फिल्म बॉबी के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला था, लेकिन उसके बाद अपने दूसरे अवार्ड के लिए ऋषि को 25 साल का इंतजार करना पड़ा था।

6. ऋषि ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में बताया था कि फिल्म बॉबी के लिए जो उन्हें अवार्ड मिला था, वह अवार्ड फिल्म जंजीर के लिए अमिताभ बच्चन को दिया जाना था। लेकिन उन्होंने आयोजकों को 30,000 रुपए देकर वह अवार्ड खरीद लिया था।

7. ऋषि अपने जमाने में रोमांस के बादशाह कहे जाते थे। कहा जाता है कि उनके बेटे रणबीर कपूर रोमांस के मामले में अपने पिता के मुकाबले कुछ भी नहीं है।

8. ऋषि ने अपने जमाने में सभी टॉप और हॉट एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। सिमी ग्रेवाल, सोनम, फरहा, मीनाक्षी शेशाद्री, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ उनकी जोड़ी को आज भी याद किया जाता है।

9. ऋषि और उनकी पत्नी नीतू की पहली मुलाकात 1974 में फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर हुई थी। उस समय नीतू मात्र 14 वर्ष की थी और ऋषि अक्सर उनके साथ हंसी मजाक और छेड़छाड़ किया करते थे। पहले नीतू को उनकी हरकते बिल्कुल पसंद नहीं आती थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी ये नोक-झोंक प्यार में तब्दील हो गई।

10. आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे। ऋषि को अधिक भीड़-भाड़ में चक्कर आने लगे थे तो नीतू अपने भारी लहंगे के कारण बेहोश हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here