वैज्ञानिकों ने नई गर्भनिरोधक गोली का किया आविष्कार, इसे 24 घंटे की बजाय एक माह में केवल एक बार लेना होगा

0
532
प्रतीकात्मक चित्र

अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए यूं तो विज्ञान अब तक कई आविष्कार कर चुका है। इनमें कंडोम, कॉपर-टी और कॉन्ट्रासेप्टिव पिल जैसे कई विकल्प हमारे पास मौजूद हैं। अधिकतर महिलाएं कॉन्ट्रासेप्टिव पिल को इन सब विकल्पों में बेस्ट मानती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंडोम से उन्हें आनन्द में कमी महसूस होती है, वहीं कॉपर-टी काफी ज्यादा रिएक्टिव होता है। अभी तक बाज़ार में जो कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स मिल रही थी, वे केवल 24 घंटे तक ही काम करती थीं। लेकिन लंबी रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने गर्भ रोकने के लिए ऐसी गोली का आविष्कार कर लिया है, जो आपको एक महीने में केवल एक बार लेनी पड़ेगी।

‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने इस नई गर्भनिरोधक गोली को मादा सुअरों पर प्रयोग कर देख लिया है और पाया कि 4 हफ्तों तक उस गोली के अवशेष मादा सुअर के भीतर पाए गए हैं। इसके विपरीत कुछ मादा सुअरों पर दैनिक गर्भनिरोधक गोली का प्रयोग भी किया गया, लेकिन उस गोली के अवशेष मात्र 24-48 घंटे तक ही सुअर के भीतर पाए गए। यह नई गोली सिक्स आर्म्ड स्टार शेप्ड पॉलीमर को रिलीज़ करती है जो 3-4 हफ्तों तक महिला को गर्भ रोकने में मददगार साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here