पेड़ पर लगे अंडों को देखकर लोग हो रहे हैं हैरान, जानिए कैसे होती है असली और नकली अंडे की पहचान

उरी यूनिवर्सिटी की फूड साइंस विभाग के 4 विद्यार्थियों ने एक ऐसा अंडा तैयार किया है जो पेड़ पर उगाया जाता है। क्या आप जानते हैं असली और नकली अंडे की क्या पहचान होती है? तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

0
755
प्रतीकात्मक चित्र

आप सभी के अंडे के बारे में सुना होगा अंडा मांसाहारी भोजन की श्रेणी में आता है। लेकिन अगर आप मानते हैं कि अंडा शाकाहारी है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उरी यूनिवर्सिटी के फूड साइंस विभाग में पढ़ने वाले 4 विद्यार्थियों की टीम ने एक ऐसा अंडा तैयार किया है जो पेड़ पर उगता है। इसका आकार बिल्कुल अंडे की तरह है यह वेजिटेरियन अंडा सोयाबीन के पौधे पर उगाया जा रहा है। इस अंडे को बनाने में वनस्पति तेल और जेल जैसे पदार्थों का प्रयोग किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि वास्तविक अंडे के जैसा स्वाद यदि इस कृत्रिम अंडे में होगा तो निश्चित रूप से यह मार्केट में भी मिलने लगेगा।

आप में से बहुत सारे लोग अंडों का भोजन करते होंगे लेकिन आपको यह पता नहीं होगा कि वह अंडा असली है या नकली नकली! आइए हम आपको बताते हैं क्या है असली और नकली अंडे को पहचानने के तरीके-

नकली अंडे के छिलकों को यदि आप आग के संपर्क में लाएंगे तो यह तेजी से आग पकड़ता है । क्योंकि यह किसी प्लास्टिक जैसी चीज का बना होता है। यदि अगर आप असली अंडे को आग के संपर्क में लाएंगे तो यह आग नहीं पकड़ता है और यदि आप इसे आग में डालेंगे तो यह कुछ देर तक काला हो जाएगा लेकिन इसके जलने से प्लास्टिक की महक नहीं आएगी।

असली अंडे की सबसे प्रमुख पहचान होती है कि वह अंडा ज्यादा शाइनी नहीं होता। पहली नजर में देखने पर वह आपको धुंधला लगेगा लेकिन नकली अंडे का छिलका बहुत शाइनी होता है। नकली अंडे का कलर आपको असली की अपेक्षा ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है।

असली और नकली अंडे की पहचान करने के लिए आवाज भी एक महत्वपूर्ण कारक है। जब आप किसी असली अंडे को हाथ में लेकर हिलाएंगे तो इससे कोई आवाज नहीं आएगी, लेकिन यदि आप नकली अंडे को हिलाएं तो आपको अंडे के अंदर कुछ हिलने की आवाज आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here