खाना खाने के तुरंत बाद कभी ना पिएं पानी, हो सकते है 103 बीमारियों का शिकार

खाना खाने के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार खाने के बाद पानी पीने से आप 103 बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही पानी पीने की सलाह दी जाती है।

0
731

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद एक या दो गिलास भरकर पानी पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आप अपच, सीने में जलन और कब्ज जैसी 103 बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आपने अक्सर अपने बड़ों से कहते सुना होगा कि खाना खाने के कम से कम 45 से 60 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। आयुर्वेदिक चिकित्सक से लेकर एलोपैथिक डॉक्टर तक हर कोई खाना खाने के तुरंत बाद पानी ना पीने की सलाह देते हैं।

चलिए अब आपको बताते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए। असल में भोजन करने के बाद उसकी पाचन क्रिया में दो घंटे का समय लगता है। भोजन हमारी गले की नली से होते हुए हमारे पेट तक पहुंचता है, जहाँ इसके पौषक तत्वों और प्रोटीन का अवशोषण होना शुरू हो जाता है। इसके बाद खाना आँतों तक पहुंचता है और वेस्ट मैटेरियल मल के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन यदि आप खाना खाने के तुरंत बादपानी पी लेते हैं तो यह पाचन क्रिया पर असर डालता है, जिसके कारण भोजन पचने की बजाए सड़ने लगता है।

खाना खाने के बाद हमारे अमाशय में एक प्रकार की ऊर्जा (जिसे जठराग्नि कहा जाता है) बनती है, जो खाने को पचाने में मदद करती है। खाने के तुरंद बाद पानी पीने से यह जठराग्नि समाप्त हो जाती है। इसके अलावा पानी पीने से हमारे शरीर के तापमान पर भी असर पड़ता है। यदि आप खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो इससे पाचन क्रिया के लिए जरूरी तापमान प्रभावित हो सकता है। यदि आपको खाने के तुरंत बाद तेज प्यास लगे तो आप एक घूंट पानी पी सकते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में पानी भोजन के कम से कम एक घंटे बाद ही पीना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here