गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, कहा- दायित्व बदलते रहते हैं

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Chief Minister Vijay Rupani) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में विजय रुपाणी का इस्तीफा बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

0
575
चित्र साभार: ट्विटर @CMOGuj

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रुपाणी ने कहा, मैं भारतयी जनता पार्टी के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं मेरे जैसे पार्टी के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री जैसे पद की जिम्मेदारी दी। मेरे कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का विशेष मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे गुजरात समग्र विकास के कल्या के पथ पर आगे बढ़ते हुए नए आयाम को छुआ है।

रुपाणी ने कहा कि जेपी नड्‌डा जी का भी मार्गदर्शन मेरे लिए अभूतपूर्व रहा है। अब मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। हम पद नहीं जिम्मेदारी कहते हैं। मुझे जो जिम्मेदारी मिली थी वह मैंने पूरी की है। हम प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुवाई में लड़ा जाएगा। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद अब तेज हो गई हैं कि किस व्यक्ति को गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा? इस लिस्ट में गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम के कायस लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि विजय रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बीजेपी ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रुपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here