संस्कृति मंत्रालय ने लांच किया, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मोबाइल ऐप, जानिए किन जानकारियों से परिपूर्ण होगा ये एप्लीकेशन

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आज आजादी का अमृत महोत्सव मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है इस एप्लीकेशन पर भारत के 75 व स्वतंत्रता दिवस की सारी जानकारी मौजूद होगी। यह एप्लीकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

0
181
चित्र साभार: ट्विटर @AmritMahotsav

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस एप्लिकेशन पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से संबंधित सभी सूचनाएँ एवं जानकारियां उपलब्ध होंगी। इस एप्लिकेशन को एंड्रॉयड और iOS दोनों जगह के. लिए ही डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि साल 2022 में भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसीलिए केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की बात कही थी। जानकारी के अनुसार इस एप्लिकेशन पर 75 वीं वर्षगांठ से  संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यक्रम की पूरी जानकारी मिल पाएगी।

मीनाक्षी लेखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वंदे भारतम् सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता 17 नवंबर 2021 से जिला स्तर पर शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जिला, राज्य, जोन और अंतर-जोन/ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी डांस की चार श्रेणियों में प्रस्तुति दे पाएंगे… ये श्रेणीयाँ निम्न हैं

  • शास्त्रीय
  • लोक
  • जनजातीय
  • फ्यूजन/कंटेम्पररी

खबरों के अनुसार संस्कृति मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में एक ऑल इंडिया डांस कॉम्पिटिशन ‘वंदे भारतम्-नृत्य उत्सव’ भी आयोजित करने वाला है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उन डांसर्स को चुनना है, जो 2022 के गणतंत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने वाले हैं। आपको बता दें कि डांस का अंतिम प्रदर्शन 26 जनवरी, 2022 को दिल्ली के राजपथ पर किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here