जानिए इटली के इस शहर के बारे में, जहाँ 15-20 हज़ार इंसान हो गए थे पत्थर की मूर्ति में तब्दील

आज हम आपको इटली के शहर पोम्पई की एक भयावह घटना के बारे में बता रहे हैं। सैकड़ों वर्ष पहले इस शहर की पूरी आबादी पत्थर की मूर्ति में तब्दील हो गई थी।

0
1249

दोस्तों क्या आपने पहले कभी किसी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जहाँ के लोग पत्थर में तब्दील हो गए थे। आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कैसे हो सकता है या फिर ऐसा तो केवल फिल्मों और टीवी में ही हो सकता है। लेकिन आज हम जो आपको घटना बताने जा रहे हैं वह बिल्कुल सच है। यह घटना इटली (Italy) के शहर पोम्पई (Pompeii) की है, जहाँ आज से करीब 1900 वर्ष पहले शहर के 15 से 20 हज़ार लोग पत्थर बन गए थे।

पोम्पई (Pompeii) इटली का एक बेहद ही खूबसूरत शहर हुआ करता था और इस शहर के पास ही एक माउंट वेसुवियस (Mount Vesuvius) नाम का ज्वालामुखी भी था। सन 79 ई. में यह ज्वालामुखी इतनी तेज फटा था कि इसकी लपटों और लावा ने पूरे शहर को अपने चपेट में ले लिया था। जानकारों के मुताबिक उस समय पोम्पई शहर का तापमान 250 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इंसान की मौत लेने के लिए काफी है। इस ज्वालामुखी के फटने से पूरे शहर में मौजूद इंसान और जानवर नष्ट हो गए थे। इसके बाद 1748 में कुछ सैलानी घूमते हुए पोम्पई शहर पहुंचे।

वहाँ पहुंचकर सैलानियों ने देखा कि पूरे शहर में जगह-जगह इंसानों के आकार वाले पत्थर के पुतले बने हुए हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा जब इन पुतलों की जाँच की गई तो पता चला ये पुतले सैकड़ों वर्ष पुराने हैं। लोगों के ऊपर ज्वालामुखी का लावा गिरने से उनकी मौत हो गई थी और लावा ठंडा होने पर वे पत्थर बन गए थे। उन पुतलों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लावा बहुत तेजी से शहर की तरफ बढ़ा होगा और उसने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया होगा। इटली का यह शहर आज यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल है, जिसे देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

Image Attribution: Lancevortex / CC BY-SA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here