कार के इंजन से इस शख्स ने बनाया हेलीकॉप्टर, हवा में भी उड़ाया, जानिए क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स ने एक कार के इंजन से हेलीकॉप्टर बनाया है। इतना ही नहीं उसने इस हेलीकॉप्टर को हवा में उड़ाकर भी दिखाया है।

0
145

सोशल मीडिया के दौर में नई-नई इंवेंशंस रोज हमारे सामने आती हैं। आज एक ऐसा ही आविष्कार सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। एक व्यक्ति ने न्यूनतम साधनों की मदद से एक हेलीकॉप्टर तैयार किया और उसे हवा में उड़ा कर भी दिखाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स पहले हेलिकॉप्टर को सड़क पर लेकर आता है। इसके बाद वो इसे सड़क पर चलाता है। और फिर उड़ाकर भी दिखाता है। एक जानकारी के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर को Volkswagen Beetle engine से बनाया गया है। कैप्शन से पता चलता है कि शख्स ने कार के बचे पार्ट से ही हेलिकॉप्टर बना दिया। हेलिकॉप्टर को आसमान में उड़ता देख लोग हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद बहुत सारे लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक कई लाख लोगों ने देखा है। साथ ही साथ लोग अपनी प्रतिक्रिया दें इस पर दर्ज कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि हर इंसान वो काम कर सकता है जिसका वो सपना देखता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर आप में हुनर है तो फिर वो किसी मौके का मोहताज नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here