अपने हाथियों से 1 साल बाद मिला केयरटेकर, बाद में जो हुआ उसे देखकर आप हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 1 साल बाद अपने हाथियों से मिलने जाता है। और वे हाथी उस पर गुस्सा करते हैं। लेकिन बाद में हाथी उसे प्यार करने लगते हैं।

0
182

कई बार हमारे सामने कुछ ऐसे दृश्य नजर आते हैं जिन्हें देखने के बाद हमें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता। आज की दुनिया में जहां इंसान इंसान की कदर नहीं करता,  वहीं दूसरी तरफ जरा सा स्नेह करने से जानवर इंसान की कदर करने लगते हैं। एक ऐसे ही वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ दिख रहा है कि हाथी शख्स को पहले गौर से देखते हैं, फिर वो उसकी ओर दौड़ने लगते हैं। हाथी आवाज़े निकालने लगते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे हाथ ही गुस्से में चिंघाड़ रहे हों। लेकिन शख्स वहीं का वहीं खड़ा है। इस नजारे को देखकर आप समझ सकते हैं कि जब कोई इंसान अपने चाहने वालों से दूर रहता है और कुछ समय के बाद लौटता है। तो दोनों के बीच कैसा माहौल होता है?

इस वीडियो में आगे देख सकते हैं कि शख्स देखता है हाथी उसकी ओर दौड़ रहे हैं तो वो आगे दौड़ने लगता है और वो पूरा दम लगाकर उसका पीछा करते हैं। काफी मेहनत के बाद हाथी उस शख्स को घेर लेते हैं। फिर एक हाथी अपनी सूंड से उसका हाथ थामें उसे लेकर आता है। सारे हाथी खुश हो जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ही अंदाजा लग रहा है कि यह केयरटेकर लंबे समय के बाद हाथी के पास लौटा है। उसके चले जाने के बाद भी हाथी उसे नहीं भूले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here