18 लाख में बिके दो खरबूजे, जानिए क्या है इनकी खासियत

0
677

गर्मी के मौसम में खरबूजों का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। मगर जापान में इस फल को लेकर लोग इतने दीवाने हैं की यूबारी नाम से लोकप्रिय दो खरबूजों को 18 लाख में खरीदा गया है। इस वर्ष जापान के उत्तरी होक्काइडो में इन खरबूजों की नीलामी की गई है। जहां इन खरबूजों की इतनी ऊंची बोली लगी। वहीं बीते वर्ष भी दो खरबूजों को इससे अधिक कीमत में नीलाम किया गया था।

साथ ही इस नीलामी के आयोजकों ने बताया कि समान आकार वाले ये यूबारी खरबूजे अपनी उच्च गुणवत्ता तथा मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय हैं। ये फल होक्काइडो में सर्दियों के सीजन में बहुत ही कठिन हालातों में उगाए जाते हैं। इस फल को सम्‍मान के साथ जोड़ कर देखा जाता है। ये फसल मई में आरम्भ होती है तथा अगस्त तक चलती है। यहां के किसान फल के आकार को और देखने में खूबसूरती को लेकर बहुत सजग रहते हैं। अच्छी कीमत के लिए खरबूजों का एकदम गोल और सुदृण होना जरुरी है।

खरबूजे की इस खास किस्म को यूबारी किंग के नाम से जाना जाता है, जिसकी पैदावार जापान के यूबारी इलाके में होती है। खरबूजे की खरीद तथा बिक्री के लिए जापान के ह्योगो प्रांत में सुपर बाजार भी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने इन खरबूजों की सबसे अधिक कीमत चुकाई है। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को डोनेट किए जाएंगे। जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया था। बता दें खरबूजा खाने से शरीर अच्छा रहता है। डायट्री फाइबर कब्ज की समस्या और आंतो में होने वाले अलसर को ठीक करता है। शरीर को यह ठंडा रखता है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है तथा शरीर को संक्रमण और बैक्टीरियल इंफेक्शन के संकट से दूर रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here