12 साल की लड़की जिसे है पानी से एलर्जी, नहाने से जा सकती है जान

अमेरिका में एक 12 साल की लड़की रहती है जिसे पानी से एलर्जी है। यह लड़की गर्मियों के मौसम में अपने घर में रहती है।क्योंकि इसे पसीना आने पर भी एलर्जी हो जाती है एक प्रमुख समाचार पत्र के अनुसार डेनियल को यूर्टिसेरिया बीमारी है।

0
436
सांकेतिक चित्र

हम सभी जल को जीवन मानते हैं और यह माना जाता है कि बिना जल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विज्ञान और सनातन संस्कृति के अनुसार जीवन का जन्म भी जल में ही हुआ था। इसीलिए बिना जल के इस संसार में जीवन संभव ही नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई व्यक्ति ऐसा भी है जिसे पानी से एलर्जी है जिसके शरीर पर यदि पानी की छीटें भी पड़ जाए तो उसके शरीर पर अजीब प्रकार की एलर्जी दिखाई देने लगती है?

जी हां!.. आज हम आपको अमेरिका की रहने वाली एक 12 साल की लड़की जिसका नाम डेनियल मेक्रकेवेन है के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बताया जाता है कि डेनियल को पसीना आने के कारण भी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अमर उजाला की एक खबर के अनुसार डेनियल को यूर्टिसेरिया बीमारी है। यह बताया जाता है कि दुनिया भर के करीब 100 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। डेनियल का शरीर जब भी जल की बूंदों के संपर्क में आता है तो उनकी त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं, चकत्ते यानी लाल रंग की अजीब सी छाया शरीर पर दिखने लगती है। सूत्र यह भी बताते हैं कि डेनियल को स्विमिंग करना बहुत पसंद था लेकिन अपनी इस बीमारी के चलते उन्हें यह शौक भी छोड़ना पड़ा। डेनियल को गर्मी के समय में भी घर में रहना पड़ता है और पंखे या A. C.में ही अपना जीवन व्यतीत करना पड़ता है। क्योंकि अगर वह बाहर जाएंगे तो गर्मी होगी गर्मी में उन्हें पसीना आएगा और यदि उन्हें पसीना आएगा तो फिर उनके शरीर पर चक्क्ते हो जाएंगे।

डेनियल को यदि प्यास लगती है तो वह पानी पी सकती हैं। इससे उन्हें कोई समस्या नहीं होगी अर्थात यदि पानी उनके शरीर को स्पर्श करेगा तो उन्हें समस्या होगी लेकिन जल ग्रहण करने पर उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है । हम आपको बता दें इस बीमारी में एक अजीब प्रकार का शॉक भी लग सकता है यानी अगर डेनियल एक बाल्टी पानी से नहा ले तो उनकी मृत्यु भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here