गर्भावस्था के दौरान क्यों बढ़ जाता है महिलाओं का वजन और प्रेग्नेंसी के बाद कैसे कंट्रोल करें अपना वजन

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ना एक आम बात है। आज के समय में महिलाएं शिशु को जन्म देने के बाद वापस अपनी पहले जैसे शेप में आना चाहती है। यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और प्रेग्नेंसी के बाद फिर से फिट होना चाहती है तो यह जानकारी आपके काफी काम आ सकती है।

0
650

How to Lose Weight after Pregnancy Naturally | कहा जाता है कि शिशु को जन्म देने के बाद एक महिला का नया जन्म होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में कई प्रकार के बदलाव होते हैं। यह बदलाव शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार के हो सकते है। 9 महीने तक महिलाओं को कई प्रकार की बीमारियों और वेदना का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन वह इन सब को आसानी से झेलकर एक नवजात शिशु को जन्म देती हैं।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ना एक आम बात है। आमतौर पर देखा जाए तो एक गर्भवती महिला का प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान लगभग 10-12 किलो तक वजन बढ़ जाता है। एक स्वस्थ्य शिशु के जन्म देने के लिए महिला का वजन बढ़ना जरूरी भी है। कुछ महिलाएं सोचती है कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का जन्म तो अधिकतम 3-3.5 किलो तक ही हो सकता है, तो उनका वजन इतना ज्यादा कैसे बढ़ जाता है।

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर गर्भवती महिलाओं का वजन तेजी से क्यों बढ़ता है (why women gain weight during pregnancy period)

अनियमित खानपान

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अधिक कैलरी और ताकत की जरूरत होती है, क्योंकि उस समय वह एक नहीं बल्कि दो जीवों के लिए खाती है। प्रेग्नेंसी में महिला को बार-बार कुछ नया खाने का मन करता है और उसे भूख भी अधिक लगती है। गर्भवती महिलाओं का वजन बढ़ने का यह सबसे प्रमुख कारण है।

शारीरिक क्रियाओं में कमी

एक गर्भवती महिला को अधिक से अधिक आराम की जरूरत होती है। वह जितना अधिक आराम करेगी, उतना ही महिला और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अधिक आराम करने के कारण महिलाएं अपनी रोज़ाना की दिनचर्या नहीं कर पाती और बैठे रहने के कारण उनका वजन बढ़ने लगता है।

तनाव भी है बड़ी वजह

गर्भवती महिलाओं को कई प्रकार के मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है। तनाव के कारण भी वजन बढ़ना एक सामान्य बात है। कई शोध में भी यह बात सिद्ध हो चुकी है कि तनाव लेने से व्यक्ति का वजन और मोटापा दोनों बढ़ता है।

दवाइयों का साइड इफेक्ट

प्रेग्नेंसी के दौरान और प्रग्नेंसी के बाद महिलाओं को कई प्रकार की दवाइयाँ भी खानी पड़ती है, जो जच्चा-बच्चा को स्वस्थ्य रखने के लिए जरूरी है। इन्हीं दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी कई बार महिलाओं का वजन बढ़ जाता है।

ध्यान रखिए एक सामान्य तौर पर वजन बढ़ना महिला और जन्म लेने वाले शिशु के लिए फायदेमंद रहता है। लेकिन अगर यह वजन अनियमित तौर पर अधिक तेजी से बढ़ने लग जाए तो आपको थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत है। क्योंकि मोटापे के कारण आप बीपी, थायरॉयड और डायबिटीज़ जैसी कई बीमारियों का शिकार हो सकते है।

डिलीवरी के बाद बढ़ते वजन को कैसे कंट्रोल करें (How to control weight after delivery)

शिशु को जन्म देने के बाद महिलाएं जल्द से जल्द अपनी पुरानी शेप में वापस आना चाहती है। लेकिन एक बार वजन बढ़ जाने के बाद उसे कम करना इतना आसान नहीं होता। कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के लिए महिलाएं डाइटिंग करने लगती है और जिम जॉइन कर लेती है। आपको बता दें कि गर्भवास्था के बाद इस तरह से वजन कम करने के बारे में बिल्कुल भी ना सोचें। इसकी बजाय आप वजन कम करने के कुछ आसान घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं (tips to reduce weight after pregnancy)-

  • प्रेग्नेंसी के कम से कम डेढ़ महीने के बाद ही आप अपना वजन कम करने की कोशिश करें।
  • वजन कम करने के लिए आप कम आयली और जंक फूड को अपनी डाइट में शामिल ना करें।
  • प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे को स्तनपान जरूर कराएं। यह बच्चे की सेहत के लिए तो लाभदायक होती ही साथ ही इससे आपका वजन भी कम होता है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार स्तनपान कराने से आप रोज़ाना 500 से भी अधिक कैलरीज़ बर्न कर सकते है।
  • योग और कसरत के जरिए भी आप अपना वजन कम कर सकते है। लेकिन ध्यान रखिए जबरदस्ती कोई भी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज या योगासन करने का प्रयास ना करें।
  • यदि आप अपने मोटापे को कम करना चाहते है तो अपने दिमाग पर किसी भी प्रकार का जोर या स्ट्रेस ना डालें। तनावमुक्त रहने से आपका वजन जल्द ही कम (how to lose weight after pregnancy naturally) होने लगेगा।
  • अधिकांश महिलाओं की शिकायत होती है नवजात शिशु के कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। लेकिन आपको बता दें कि वजन कम करने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बेहद ही जरूरी है।
  • आप अपनी डाइट में अधिक फाइबर वाली वस्तुओं को शामिल करें, जिनमें दलिया, हरी सब्जियां, ताजे फल, दूध, डेयरी प्रॉडक्ट्स, नारियल पानी आदि प्रमुख है।
  • अपने शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी ना होने दें। प्रेग्नेंसी के बाद भी रोज़ाना 8-10 गिलास पानी अवश्य पिएं।

यदि आप उपरोक्त बिंदुओं को ध्यान में रखेंगे तो 2-3 महीने में आप वापस अपनी पुरानी शेप में आ सकते हैं। इसके अलावा आप किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से भी इस बारे में सलाह ले सकते हैं। हाँ, सिजेरियन डिलीवरी वाली महिलाओं को वजन कम (how to lose weight after pregnancy naturally) करने में नॉर्मल डिलीवरी के मुकाबले अधिक समय लगता है। अगर आपकी सिजेरियन डिलीवरी हुई है को पहले अपनी सेहत पर अधिक ध्यान दें और जब आप पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाए उसके बाद ही वजन कम करने के बारे में सोचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here