मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: मथुरा में मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, शराब बेचने पर भी होगी पाबंदी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों की इच्छा के अनुरूप ब्रज की पावन धरा पर मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित लोगों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। इसके निर्देश अफसरों को दिए गए हैं।

0
604
चित्र साभार: ट्विटर @CMOfficeUP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सनातनियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने महाविद्या रामलीला मैदान पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजरअंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे। इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं। द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज के विकास में किसी प्रकार का अवरोध नहीं आएगा। धन की कोई कमी नहीं होगी। सप्तपुरियों में शामिल मथुरा को भौतिक और तकनीकी रूप से परिपूर्ण करते हुए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र के मुताबिक तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का पहला आगमन अयोध्या में हुआ है। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत की तस्वीर है। मुख्यमंत्री ने वृंदावन वैष्णव कुंभ की भव्यता पर चर्चा की। इसे प्रयागराज के बाद बड़ा धार्मिक आयोजन बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here