दिलीप घोष ने किया पलटवार, बोले ,”हाथ पैर चलाने को मजबूर मत करो, घाव भरने को बैंडेज कम पड़ जाएंगे”

0
317

पश्चिम बंगाल में लगातार खूनी खेल जारी है सत्ता के अहंकार में आई हुई पार्टी तृणमूल कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हिंसक प्रहार कर रही है उनके कार्यकर्ताओं की हत्या कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भारत के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लगातार हो रहे दोनों ने भी ममता बनर्जी की नींद उड़ा दी है। लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसक प्रहार को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है,”आने वाले 4-5 महीनों में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री नबन्ना बिल्डिंग में बैठेगा। अगर वह लोग इसे सहन नहीं कर पाए तो मैं उन्हें होम्योपैथी की कुछ सलाह देता हूं।” भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,”हम अनुशासित लोग हैं। राजनीतिक मामलों को हम अनुशासन के साथ पूरा करने का प्रयास करते हैं। लेकिन हमारे भी हाथ पैर सही से काम करते हैं अगर हमें हाथ पैर चलाने के लिए मजबूर किया गया तो घाव भरने के लिए बैंडेज कम पड़ जाएंगे।”

पश्चिम बंगाल की एक रैली को संबोधित करते हुए कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि चुनाव आते-आते ममता बनर्जी बिल्कुल अकेली हो जाएंगी। शुभेंदु अधिकारी के पार्टी छोड़ने से ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका लगा है और पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूटा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता को कायम रखना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए आसान नहीं होगा। केवल 5 साल की मेहनत ने भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में 18 लोकसभा सीटों पर विजय दिलाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक जिस तरह भाजपा ने पश्चिम बंगाल में मेहनत की है ऐसा माना जा रहा है कि अब पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here