नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में ली आखरी सांस

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का निधन 98 साल की उम्र में सुबह 7:30 बजे आज हो गया है। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे।

0
533

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पुरानी फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाले युसूफ खान उर्फ दिलीप कुमार ने पीडी हिंदुजा अस्पताल में सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले आठ दिनों ने अस्पताल में भर्ती थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने मौत की पुष्टि की है। आपको बता दें दिलीप कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले भारतीय अभिनेता के तौर पर दर्ज है।

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसम्बर, 1922 को वर्तमान पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुआ था। उनके बचपन का नाम ‘मोहम्मद युसूफ़ ख़ान था। उनके पिता का नाम लाला ग़ुलाम सरवर था जो फल बेचकर अपने परिवार का ख़र्च चलाते थे। विभाजन के दौरान उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। उनका शुरुआती जीवन संघर्ष में ही गुजरा। पिता के व्यापार में घाटा होने के कारण वह पुणे की एक कैंटीन में काम करने लगे थे। यहीं पर देविका रानी की पहली नज़र उन पर पड़ी और उन्होंने दिलीप कुमार को अभिनेता बना दिया। देविका रानी ने ही ‘युसूफ़ ख़ान’ की जगह उनका नया नाम ‘दिलीप कुमार’ रखा। पच्चीस वर्ष की उम्र में दिलीप कुमार देश के नंबर वन अभिनेता के रूप में स्थापित हो गए थे। दिलीप कुमार की शादी अभिनेत्री सायरा बानो से वर्ष 1966 मे हुई। विवाह के समय दिलीप कुमार 44 वर्ष और सायरा बानो की 22 वर्ष की थीं।

दिलीप कुमार ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से की, जो वर्ष 1944 मे आई। हालांकि यह फ़िल्म सफल नहीं रही। उनकी पहली हिट फ़िल्म “जुगनू” थी। 1949 में फ़िल्म “अंदाज़” में दिलीप कुमार ने पहली बार राजकपूर के साथ काम किया। यह फ़िल्म एक हिट साबित हुई। दीदार (1951) और देवदास (1955) जैसी फ़िल्मों में गंभीर भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हें ट्रेजडी किंग कहा जाने लगा। मुग़ले-ए-आज़म (1960) में उन्होंने मुग़ल राजकुमार जहाँगीर की भूमिका निभाई। “राम और श्याम” में भी दिलीप कुमार ने अद्भुत अभिनय किया। 1970, 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने कम फ़िल्मों में काम किया। इस समय की उनकी प्रमुख फ़िल्में थीं: क्रांति (1981), विधाता (1982), दुनिया (1984), कर्मा (1986), इज़्ज़तदार (1990) और सौदागर(1991)।

दिलीप कुमार से जुड़े हिंदी सिनेमा के कुछ गीत

  • उड़े जब जब जुल्फें तेरी
  • मांग के साथ तेरा
  • एक शहंशाह ने बनवा के हंसी ताजमहल
  • प्यार किया तो डरना क्या?
  • टूटे ना दिल टूटे ना।
  • सुहाना सफर और ये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here