धोनी की बायोपिक देखने के बाद भी उनसे जुड़ी इन बातों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

0
540
चित्र साभार: ट्विटर @rajasthanroyals

यूं तो भारतीय क्रिकेट टीम के कई ऐसे सितारें है जिनके जन्मदिन का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन जब बात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की होती है तो इसका क्रेज और भी ज्यादा बढ़ जाता है। धोनी 7 जुलाई यानि आज 40 साल के हो गए हैं। करीब पिछले एक हफ्ते से फैंस उनके जन्मदिन की तैयारी में लग गए थे। चेन्नई में तो काफी दिनों पहले से दीवारों पर उनके पोस्टर्स लगा दिए जाते हैं।

धोनी को विश्व का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। धोनी एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने ICC की तीनों ट्रॉफी (वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्रॉफी) अपने नाम की हो। धोनी अपने प्रसंशकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनके फैंस भी धोनी से जुड़ी हर छोटी जानकारी रखने का दावा करते हैं लेकिन आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। यहां तक की उनकी बायोपिक में भी ऐसी कुछ बातों के बारे में नहीं बताया गया।

और पढ़ें: ब्रावो ने पूरा किया अपना वादा, धोनी के बर्थडे पर रिलीज किया ‘हेलीकॉप्टर-7’ गाना

धोनी का पहला इंटरनेशनल कैच

इस बारे में हर कोई जानता है कि धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था लेकिन उनके पहले अंतर्राष्ट्रीय कैच के बारे में बहुत ही काम लोग जानते होंगे। धोनी को अपना पहला कैच दूसरे इंटरनेशनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ मिला था। पहले मैच में धोनी न तो कोई रन बना पाए थे और ना ही कोई कैच ले पाए थे।

कितनी थी धोनी की पहली सैलरी

धोनी की बायोपिक में ये जरूर बताया गया कि उन्होंने ईस्ट रेलवे के खड़कपुर स्टेशन पर TT की नौकरी की लेकिन ये किसी को नहीं पता की उनकी पहली सैलरी कितनी थी। आपको जानकार हैरानी होगी की धोनी को पहली सैलरी के तौर पर 4000 रूपये ही मिलते थे।

7 नंबर की जर्सी के पीछे का राज़

धोनी की तरह उनकी 7 नंबर की क्रिकेट जर्सी भी पूरे विश्व में फेमस है। धोनी मैदान पर 7 नंबर की जर्सी के साथ ही उतरते हैं लेकिन इसके पीछे भी एक खास वजह है। दरअसल धोनी फुटबॉल के काफी दीवाने हैं। उनकी फ़ेवरेट टीम मेनचेस्टर यूनाइटेड के ज्यादातर खिलाड़ी इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं। यहां तक ही रोनाल्डो भी इसी नंबर की जर्सी के साथ मैदान पर उतरते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपने लिए ये नंबर चुना।

क्रिकेट के अलावा मोटर रेसिंग का है शौक

सभी जानते हैं धोनी को बाइक का काफी शौक है। इस शौक के अलावा धोनी को मोटर रेसिंग भी काफी शौक है। धोनी ने मोटर रेसिंग में माही रेसिंग नाम से एक टीम भी खरीदी हुई हैं।

भारतीय सेना में मिल चुकी है खास उपलब्धि

महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी कई बार ये कह चुके हैं कि भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था।

जॉन अब्राहम को देख रखे लंबे बाल

एक समय धोनी के लंबे बालों वाला लुक काफी चर्चा में रहता था। हर किसी ने उनके इस स्टाइल की काफी तारीफ की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी फिल्म स्टार जान अब्राहम के बालों के दीवाने रहे हैं! उन्हें देख कर ही धोनी ने लंबे बाल रखने शुरू किये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here