ब्रावो ने पूरा किया अपना वादा, धोनी के बर्थडे पर रिलीज किया ‘हेलीकॉप्टर-7’ गाना

ड्वेन ब्रावो ने धोनी के जन्मदिन पर बनाया गाना रिलीज़ कर दिया है। हेलीकॉप्टर 7 नाम के इस गाने को धोनी के फैंस काफी पसंद कर रहे है।

0
341

7 जुलाई को धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे है। फैंस के साथ क्रिकेट जगत के खिलाड़ी धोनी को अपने ही अंदाज में बधाई दे रहे है। लेकिन वेस्ट इंडीज टीम के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने धोनी को खास ट्रिब्यूट देकर उनके बर्थडे पर विश किया हैं। दरअसल अपने वादे के मुताबिक ब्रावो ने धोनी पर बनाया गाना रिलीज़ कर दिया है। ब्रावो ने ये गाना हेलीकॉप्टर-7 के नाम से रिलीज़ किया है।

https://t.co/6e47eByCqz?amp=1

अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ब्रावो ने इस गाने की लिंक शेयर की है, जिसे धोनी के फैंस जमकर शेयर कर रहे है। ब्रावो ने धोनी को ट्रिब्यूट देते हुए अपने इस गाने में धोनी की सारी उपलब्धियों के बारे में गिनाया है। साथ ही ब्रावो ने धोनी के संघर्ष और ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने तक की धोनी की कहानी को भी दिखाया है।

और पढ़ें: धोनी और विराट को पीछे छोड़ रविंद्र जडेजा बने 21वीं सदी के सबसे ‘मूल्यवान टेस्ट खिलाड़ी’

ब्रावो के इस गाने को उनकी आईपीएल फ्रैंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी शेयर किया है। CSK ने ब्रावो के गाने को शेयर करते हुए लिखा, ‘हेलीकॉप्‍टर 7 ने उड़ान भर ली है। ड्वेन ब्रावो का थाला एमएस धोनी को ट्रिब्‍यूट। हैप्‍पी बर्थडे एमएस धोनी।’ ब्रावो ने अपने इस गाने की जानकारी काफी पहले ही सोशल मीडिया पर दे दी थी। ब्रावो ने बताया था कि वह हेलीकाप्टर 7 गाने पर काम कर रहे है जिसे वह धोनी के बर्थडे पर शेयर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here