अमर हुआ बिहार का बेटा, पूर्णिया का चौक अब जाना जाएगा सुशांत सिंह राजपूत के नाम से

सुशांत सिंह राजपूत के गृह नगर पूर्णिया में एक चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया गया। मधुबनी चौक से माता चौक तक जाने वाली सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत पथ कर दिया गया है।

0
479

सुशांत सिंह राजपूत का नाम इस समय हर कोई जानता है। कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली और उनकी आत्महत्या के बाद हजारों सवाल उनके पीछे रह गए। उनके जाने की खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के मन में बहुत गहरा दुःख है जो अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच बिहार के लाल के लिए बिहार सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत के गृह नगर पूर्णिया के एक चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया। वहीं एक सड़क का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत पथ कर दिया। आपको जानकर आश्चर्य होगा भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली और शेखर सुमन के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने भी सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या केस की C. B. I जाँच की माँग की है। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत ने भी बॉलीवुड पर आरोप लगाया था कि सुशांत सिंह राजपूत को तो बॉलीवुड के नेपोटिज्म ने डुबा दिया।

और पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के नाम दर्ज हुआ एक और अनोखा कीर्तिमान, फैन ने इस तरह रोशन किया उनका नाम

सविता सिंह ने इस मामले की C.B.I जाँच की माँग केंद्र और बिहार सरकार से की है। उन्होंने इसी मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा, “मुझे भारत और बिहार सरकार पर पूर्ण विश्वास है वे इस मामले की C.B.I. जाँच की अनुमति जरूर देंगे। सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के सन्देह में अब तक 34 लोगों का बयान दर्ज हो चुका है। जिसमें कई स्टार, सुशांत राजपूत की गर्लफ्रेंड, नौकर तथा उनके दोस्तों का भी बयान दर्ज किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का सबसे बड़ा सदमा उनके पिता के. के. सिंह को लगा है। वास्तव में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की सीबीआई जांच होनी भी चाहिए। आखिर पता भी लगना चाहिए क्या किसी दवाब में आकर सुशांत ने आत्महत्या की थी या इसकी वजह कुछ और थी?

Image Source: Tweeted by @Team_SushantSR

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here