सुशांत सिंह राजपूत के नाम दर्ज हुआ एक और अनोखा कीर्तिमान, फैन ने इस तरह रोशन किया उनका नाम

सुशांत सिंह राजपूत की एक फैन ने उनको ट्रिब्यूट देते हुए अंतरिक्ष में एक तारे का नाम उनके नाम पर रजिस्टर्ड कराया है। इतिहास में यह पहला मौका है जब सौरमंडल में किसी अभिनेता के नाम पर एक तारे का नाम दर्ज कराया गया है।

0
518

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के तीन हफ्ते भी फैंस उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक लगातार उनकी ज़िन्दगी के बेहतरीन और मजेदार पल शेयर कर रहे हैं और साथ ही उन्हें ट्रिब्यूट भी दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के नाम एक और अनोखा कीर्तिमान दर्ज हो गया है। सुशांत की एक फैन ने सौरमंडल में स्थित एक तारे को उनके नाम पर रजिस्टर्ड कराया है।

https://twitter.com/xAngelWingz/status/1277493381657051136

सुशांत सिंह राजपूत की ये फैन युनाइटेड स्टेट्स की रहने वाली है जिसका नाम रक्षा है। रक्षा ने हाल ही में ट्वीट कर बताया कि उन्होंने आकाश में स्थित एक तारे का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम दर्ज कराया है। साथ ही रक्षा ने एक सर्टिफिकेट भी पोस्ट किया है, जो इस खबर की पुष्टि कर रहा है। जो तारा सुशांत के नाम रजिस्टर्ड हुआ है, अंतरिक्ष में उसकी लोकेशन RA 22.121 बताई गई है।

और पढ़ें: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, छह महीने से थे डिप्रैशन के शिकार

फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी अभिनेता के नाम सौरमंडल में एक तारे का नाम रजिस्टर्ड हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत को अंतरिक्ष और सौरमंडल देखने का बहुत शौक था। उन्होंने चांद पर अपने नाम पर जमीन भी खरीदी हुई थी। इसके अलावा अंतरिक्ष को करीब से देखने के लिए उन्होंने 55 लाख रुपए का एक एडवांस टेलिस्कोप भी खरीदा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here