मणिपुर में अमित शाह की रैली, बोले, “घुसपैठ बंद, बीते दिनों की बात है, अब आतंकी संगठन भी मुख्यधारा से जुड़े”

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने आज मणिपुर में आईआईटी कॉलेज की नींव रखी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " पहले यहां बाढ़ आती थी अब विकास हो रहा है। घुसपैठ बंद बीते दिनों की बात हो चुकी है। अब आतंकी संगठन भी मुख्यधारा से जुड़े।"

0
495
चित्र साभार: ट्विटर @AmitShah

आज भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में आईआईटी कॉलेज की नींव रखी। इसके पश्चात गृहमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ” पहले लोगों को रोजी-रोटी मिलने में दिक्कत होती थी।आए दिन बंद हुआ करता था जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब हमारी सरकार आई है, मणिपुर बंद नहीं हुआ है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था दोनों हाथ मजबूत होने चाहिए और नार्थ ईस्ट दूसरा हाथ है। ”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “पहले मणिपुर की कानून व्यवस्था की चर्चा होती थी। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद मणिपुर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। हमने आपसे कहा था कि हमें एक बार पूर्ण बहुमत देकर सेवा का अवसर दीजिए। हम आपके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले 3 सालों में हमने मणिपुर का चेहरा बदल रहा है।”

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा है,” भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जो किसी संगठन ने देश के गृहमंत्री के दौरे का किसी प्रकार से भी वायकॉट नहीं किया है। भाजपा सरकार से 30 लाख की आबादी वाला यह प्रदेश काफी खुश है। 2022 के चुनाव में भी यहां भाजपा सरकार बनेगी। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here