आज होगा उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का विस्तार, जानिए किन नेताओं को बनाया जा सकता है मंत्री

आज उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट में कई नए नेताओं को जगह मिल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट में 7 नए चेहरों को जगह मिलने वाली है। जिसमें कांग्रेस से भाजपा में आने वाले जितिन प्रसाद का नाम भी शामिल है।

0
450
चित्र साभार: ट्विटर @CMOfficeUP

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का विस्तार आज होने वाला है कहा जा रहा है कि आज शाम तक उन लोगों के नाम का ऐलान हो जाएगा जिन्हें नई कैबिनेट में जगह मिलेगी। आपको बता दें 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीतियां तैयार कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा कई नेताओं को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप दी गई है वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्री और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग जिलों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं। हिंदुस्तान में छपी रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार मंत्री पद की शपथ लेंगे। यही नहीं कुछ मंत्रियों को बाहर किए की खबर भी चर्चा में है। राज्य सम्पत्ति अधिकारी के राजभवन पहुंचे हैं।

बता दें कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here