योगी आदित्यनाथ ने कहा, “चंद्रगुप्त मौर्य से हारा था सिकंदर”, ओवैसी ने हिंदुत्व को बताया झूठ की फैक्ट्री, सीएम योगी की शिक्षा पर भी की टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सिकंदर चंद्रगुप्त मौर्य से हार गया था ऐसा बयान दिया गया था। अब इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी आ गई है। उन्होंने इस मामले को लेकर सीएम योगी की शिक्षा पर ही सवाल उठा दिया है।

0
148

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर को हरा दिया था। उनके इस बयान पर ए आई एम आई एम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि हिंदुत्व झूठ की फैक्ट्री है। उनका कहना था कि सिकंदर और चंद्रगुप्त के बीच कभी युद्ध हुआ ही नहीं था। यह सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमारे देश में अभी अच्छी शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। दरअसल आपको बता दें कि लखनऊ में एक सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इतिहास को किस तरह विकृत किया जाता है। इतिहास ने अशोक या चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं बताया, किसे महान बताया? जो चंद्रगुप्त से हारा था, सिकंदर को महान बताया। कितना धोखा देश के साथ हुआ है। लेकिन इतिहासकार इस पर मौन हैं, कारण है, अगर सच्चाई भारतीयों के सामने आ गई तो समाज एक बार फिर खड़ा हो जाएगा। जब समाज खड़ा होगा तो देश खड़ा हो जाएगा। आज पीएम मोदी राष्ट्र को खड़ा कर रहे हैं।

ओवैसी ने साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ के इस बयान को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हिंदुत्व झूठे इतिहास की फैक्ट्री है। चंद्रगुप्त और सिकंदर के बीच कभी युद्ध नहीं हुआ। यह एक और उदाहरण है कि क्यों हमें एक अच्छे सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। अच्छे स्कूलों के अभाव में बाबा लोग अपनी सुविधा के मुताबिक तथ्य बनाते हैं। बाबा शिक्षा को महत्व नहीं देते और यह दिखता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”जो लोग अब विभाजन के बारे में बोल रहे हैं वे एक तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। जैसे ही तालिबान दोबारा अफगानिस्तान में उभरा, कई लोग इनके समर्थन में आ गए। जब कड़ी कार्रवाई की गई तो उनके सुर नरम पड़े।” योगी ने कहा, ”हमें नहीं भूलना चाहिए कि कैसे तालिबान ने बामियान में बुद्ध की मूर्तियों को ध्वस्त किया था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here