यशवंत सिन्हा ने ली बिहार की राजनीति में एंट्री, चुनाव से पहले किया तीसरे मोर्चे का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा ने NDA और गठबंधन को चुनौती देने के लिए राज्य में तीसरे मोर्चे का ऐलान कर दिया है।

0
337

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में कदम रखने के साथ ही राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एनडीए और गठबंधन को चुनौती देने वाले तीसरे मोर्चे का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने बिहार के पटना में “बदलो बिहार, बेहतर बिहार बनाओ” अभियान की शुरुआत करते हुए तीसरे मोर्चे का गठन किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की बदहाल स्थिति को देखते हुए वह इस मोर्चे का गठन कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस मोर्चे में शामिल होने वाले अन्य नेताओं के नामों का खुलासा नहीं किया है और न ही उन्होंने इस बात की कोई घोषणा की है कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगे या नहीं।

और पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले दलबदल का खेल शुरू, 5 MLC नेताओं ने छोड़ा RJD का साथ

यशवंत सिन्हा का कहना है कि ये तीसरा मोर्चा NDA और महागठबंधन का विकल्प होगा। हम आने वाले चुनाव में मिलकर लड़ेंगे और प्रदेश की हालत को बेहतर बनाएंगे। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने नितीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह सालों में नितीश कुमार ने कोई काम नहीं किया जिसका प्रमाण हैं, मानव सूचकांक। उन्होंने कहा कि इस सूचकांक में बिहार पिछले कई सालों से निचले पायदान पर ही है। यशवंत सिन्हा के चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में कदम रखने से राजनैतिक माहौल और गर्मा सकता है।

Image Attribution: World Economic Forum / CC BY-SA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here