एनकाउंटर में मारा गया विकास दूबे, STF की गाड़ी से की थी भागने की कोशिश

यूपी STF की गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश में विकास दूबे को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। डॉक्टर्स और कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की है।

0
411

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में गुरुवार को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार हुए हिस्ट्रीशूटर विकास दूबे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा जा चुका है। ये पूरी घटना शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे हुई।

यूपी एसटीएफ (STF) की टीम शुक्रवार की सुबह 6 बजे विकास दूबे को उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। लेकिन कानपुर जाते समय शहर से 17 किमी पहले सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई। इसी कार में विकास दूबे बैठा था। काफिले की इस कार के पलटने के बाद विकास दूबे ने अचानक भागने की कोशिश की। भागने की कोशिश में विकास दूबे ने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश भी की।

जवाबी कार्यवाही में पुलिस को विकास दूबे पर गोली चलानी पड़ी, जिसमे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। विकास के सीने और कमर में दो गोली लगने की खबर बताई जा रही है। गोली लगने के बाद विकास दूबे को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रसाशन के अलावा कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here