गोरखपुर में लगेगा उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जनवरी को इस तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि यह तिरंगा 211 फीट का होगा 15 किलोमीटर दूर से भी इस तिरंगे को देखा जा सकेगा।

0
440

उत्तर प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि रामगढ़ ताल के किनारे जल्द ही उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराते हुए दिखाई देगा। सूत्रों के अनुसार यह बताया गया है कि इस तिरंगे को लगाने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। गोरखपुर महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जनवरी को इस तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युवा उद्योगपति अमर तुलस्यान देश के कई जिलों में जब जाते थे तो उन्हें ऊंचे ऊंचे तिरंगे लहरते हुए दिखाई देते थे, ऐसे में उन्होंने गोरखपुर में ऐसा तिरंगा लगाने की योजना बनाई। इसकी तैयारी 2017 से निरंतर चल रही है।

करीब 1 साल से इस तिरंगे को फहराने का इंतजार किया जा रहा है। अब रामगढ़ ताल के किनारे प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराता हुआ दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि 15 किलोमीटर की परिधि से भी इस तिरंगे को देखा जा सकेगा। अब तक प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में है जिसकी ऊंचाई 211 फीट है गोरखपुर में इससे 35 फीट ऊंचा अर्थात 246 फीट का तिरंगा फहराया जाएगा। इस तिरंगे का क्षेत्रफल 540 वर्ग फीट होगा बीच में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से किसी प्रकार की रोक का हवाला देते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने यहां तिरंगा लगाने की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन कुछ महीने बाद इसकी अनुमति दे दी गई है। अनुमति मिलने के पश्चात अब यहां पर पोल खड़ा कर दिया गया है और 13 फरवरी को इस पर तिरंगा फहराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here