पंजाब की सियासत में आया बड़ा भूचाल, हाईकमान ने मांगा कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा, जानिए कौन होगा पंजाब का अगला मुख्यमंत्री

पंजाब प्रदेश में अब लगातार कांग्रेस पार्टी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी जाती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि पंजाब के लगभग 40 विधायकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

0
566
चित्र साभार: ट्विटर @PunjabGovrIndia

पंजाब की सियासत में बड़ा भूचाल आ चुका है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। ऐसा कहा जा रहा था कि शाम होते-होते राजनैतिक परिस्थितियां बदल सकती हैं। लेकिन अब मीडिया के हवाले से खबर आई है कि हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनका इस्तीफा मांग लिया है। इसके बाद आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जाएगा। आपको बता दें कि नए मुख्‍यमंत्री के लिए सुनील जाखड़ व पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित कुछ अन्‍य नामाें की चर्चा है।

आपको बता दें कि लंबे संघर्ष के बाद कांग्रेस पार्टी को पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में जीत का स्वाद चखने को मिला था। लेकिन पार्टी कि कुछ नीतियों के कारण मध्य प्रदेश कांग्रेस के हाथ से चला गया। और छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ऐसी स्थितियां हर महीने देखने को मिलती हैं। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना होगा लेकिन यह कहा जा रहा है कि पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत आज चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर आज शाम पांच बजे पंजाब के कांग्रेस विधायक दल की चंडीगढ में बैठक होगी। सिद्धू ने इस संबंध में पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष हरीश रावत के ट्वीट को भी रिट्वीट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here