सर्दियों में नहाने से पहले जान ले ये जरूरी बात, नहीं तो हो सकती है ब्रेन हेमरेज और लकवा जैसी बड़ी बीमारी

0
1606

सर्दियों में अक्सर नहाने के दौरान लकवा मारने और ब्रेन हेमरेज जैसे कई किस्से सुनने में आते है। ऐसा क्यों होता है, इसके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती। ये समस्या हमारे गलत तरीके से नहाने के कारण होता है। कुछ लोगों को लगता है कि नहाना ही तो है, जैसे मर्जी नहा लो। वहीं कुछ लोग बाथरूम में जाकर सीधे शावर के नीचे खड़े हो जाते है। नहाने के ये सब तरीके बिल्कुल गलत है।

नहाने की शुरुआत हमेशा पैरों से करनी चाहिए। बाथरूम में जाकर सबसे पहले अपने पैरों पर पानी डालकर उसके तापमान की जांच करनी चाहिए। अगर पानी का तापमान सही लगें तो पैरों के बाद घूटने, हाथ और कंधे से होते हुए अंत में सिर पर पानी डालना चाहिए। सिर पर अचानक पानी डालने से शरीर का तापमान गड़बड़ा जाता है, जिससे दिमाग की नसें और मासपेशियां सिकुड़ने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं कई बार ऐसा करने से दिमाग में खुन के धक्के भी जम जाते है।

सर्दियों में नहाने के दौरान खासतौर पर ये सावधानी बरतनी चाहिए। पीएमसीएच की एक रिपोर्ट के अनुसार सर्दियों में रोजाना 2 से 3 मरीज नहाने के दौरान ब्रेन हेमरेज और लकवा मारने जैसी शिकायतों के साथ आते हैं। कई बार ये बीमारी जानलेवा भी साबित हो जाती है। ब्लड प्रैशर और शूगर के मरीजों को खासतौर पर नहाने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here