शिवराज ने कसा कमलनाथ पर तंज, बोले, हनुमान जी भक्तों के कष्ट हरते हैं दुष्टों के नहीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, "भगवान हनुमान भक्तों के कष्ट करते हैं दुष्टों के नहीं।"

0
351

शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कराए गए हनुमान चालीसा पाठ पर तंज कसा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “जिस दिन शिलान्यास हो रहा था। उस दिन कमलनाथ हनुमान चालीसा करने बैठ गए थे। संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा! हनुमान जी भक्तों के कष्ट हरते हैं दुष्टों के नहीं।”

शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 15 महीने के शासनकाल में गरीबों के साथ छल किया है। गरीबों के हित के लिए चलाई गई योजनाएं बंद कर दी और लोग परेशान हो गए। कमलनाथ विधायकों तक का अपमान करने लगे। शिवराज सिंह ने कहा कि जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने पर और उन्हें भाजपा ज्वाइन करने पर गद्दार बता रहे हैं। गद्दारी तो पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ की। जिन्होंने जनता से चुनाव में विकास के वादे किए और जीतने के बाद सभी बातें भूल गए और अपनी झोली भरने लगे।

शिवराज सिंह चौहान ने ये सभी बातें भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही! इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी उपस्थित थे। यह बताया जा रहा है कि इस मौके पर शहर के 5000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here