भाजपा में शामिल हो सकते हैं सौरभ गांगुली, राज्यपाल से मिलने पहुंचे मशहूर क्रिकेटर

बीसीसीआई के अध्यक्ष और मशहूर क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात से यह माना जा रहा है कि जल्द ही सौरभ गांगुली भारतीय जनता पार्टी में आ सकते हैं।

0
452

बीसीसीआई के अध्यक्ष और मशहूर क्रिकेटर सौरभ गांगुली को लेकर लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर वे भारतीय जनता पार्टी में आते हैं तो निश्चित रूप से भाजपा को बड़ा लाभ होगा। इन संभावनाओं को बल तब मिला है जब सौरभ गांगुली आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिले। कुछ लोग इस मुलाकात को राजनीतिक मुलाकात बता रहे हैं तो कुछ लोगों के अनुसार यह केवल व्यक्तिगत मुलाकात है। आज ही सौरभ गांगुली ने पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराने की बात भी कही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल आने वाले हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे यह माना जा रहा है कि मशहूर क्रिकेटर सौरभ गांगुली भी इसी दिन भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हम आपको बता दें कि यदि सौरभ गांगुली ने भाजपा का दामन थामा और यदि भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई तो उन्हें बंगाल का मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की भूमि से ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here