साक्षी महाराज का कांग्रेस पर तंज, बोले, ”कांग्रेस ने देश के 3 टुकड़े किए और किसानों के मुद्दे पर आंसू बहा रही है प्रियंका गांधी”

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि देश के तीन टुकड़े कराने का श्रेय कांग्रेस को जाता है। भारतीय संस्कृति को नेस्तनाबूद करने का प्रयास किया। प्रियंका गांधी किसानों के मुद्दे पर आंसू बहा रही हैं उन्हें रोने का अधिकार है वो रो सकती हैं।

0
326

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को कांग्रेस का साथ बहुत पहले ही मिल चुका है। लगातार कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत सरकार पर हमला बोला जा रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश के तीन टुकड़े करने का श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है। भारतीय संस्कृति को नेस्तनाबूद करने का प्रयास किया गया। अब प्रियंका गांधी किसानों के मुद्दे पर आंसू बहा रही हैं। उन्हें रोने का अधिकार है। वह रो सकती हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हलचल पर सांसद का कहना है कि अगले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सदा सदा के लिए विदा होने वाली है। बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। ऐसे में ममता बनर्जी का स्यापा करना बनता है।

हम आपको बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका गांधी ने किसानों के साथ प्रदर्शन पर सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि देश की आजादी की रक्षा किसानों ने की है। जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी। उस दिन देश की आजादी चली जाएगी। यह देश पर आक्रमण है। एक तरफ नरेंद्र मोदी व उनके दो तीन खरबपति मित्र दूसरी तरफ हिंदुस्तान और दूसरी तरफ किसान। इनका अहंकार जल्दी टूटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here