रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सएप चैट आई सामने, सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था मेसेज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच के दौरान अब रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की एक वॉट्सएप चैट सामने आई है। रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ने के बाद महेश भट्ट को मेसेज किया था।

0
938

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जाँच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई टीम के चार अधिकारी गुरूवार शाम को मुंबई भी पहुँच गए हैं। इस टीम ने मुंबई पहुँचते ही अपनी जाँच शुरू कर दी है। जाँच के दौरान रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की एक चैट सामने आई है। पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि रिया चक्रवर्ती ने अपनी मर्जी से या फिर सुशांत के कहने पर उनका घर छोड़ा था लेकिन महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की चैट देखकर ऐसा लग रहा है मानो भट्ट ने ही रिया को सुशांत का घर छोड़ने के लिए उकसाया था।

महेश भट्ट और रिया की जो चैट सामने आई है, वह 8 जून की बताई जा रही है। 8 जून को सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने सबसे पहले महेश भट्ट को मेसेज किया। रिया ने लिखा था, “आएशा आगे बढ़ गई है सर… भारी दिल और एक शांति के साथ…. आप मेरे एंजल थे और आज भी हैं।”

फिल्म जलेबी में रिया ने आएशा नाम की लड़की का किरदार निभाया था, इसीलिए उन्होंने खुद को आएशा कहकर संबोधित किया है। इसके बाद महेश भट्ट ने जवाब में लिखा, “अब वापस पीछे मुड़कर मत देखना…. अपने पिता को मेरा प्यार देना… यकीनन अब वो काफी खुश होंगे।”

इन चैट्स के अनुसार यही लग रहा है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के घर में खुश नहीं थी। महेश भट्ट ने चैट्स में रिया को अपनी बेटी जैसा होने की बात भी लिखी है। चैट के अंत में रिया ने भट्ट से कहा था कि आपने मुझे आज़ाद किया है और एक नई ज़िन्दगी दी है। इसके बाद महेश भट्ट ने उन्हें उनके नए जन्म के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। यह वॉट्सएप चैट्स सामने आने के बाद सीबीआई जल्द ही रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कस सकती है और उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here