रवि किशन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले राहुल जी का हमें समझ में नहीं आता

भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि राहुल जी का हमें समझ नहीं आता।

0
470

कांग्रेस पार्टी वैसे ही अध्यक्ष पद के कारण इस समय विवाद में है। तमाम राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी का उपहास कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी फिर अपने पुराने नियमों पर आ चुकी है जैसे पहले कांग्रेस चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती थी। अब वह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म को भारतीय जनता पार्टी का गुलाम बता रही है। कुछ दिनों पहले उन्होंने फेसबुक पर निशाना साधा था तो कुछ दिनों बाद उन्होंने व्हाट्सएप को भाजपा के नियंत्रण में बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया। अब इस पर भाजपा पीछे कैसे रहती?

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “राहुल जी का हमें समझ नहीं आता, हर चीज पर BJP। BJP विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। पहले उसको समझिए। हम जमीन से लेकर आसमान तक काम करते हैं और जान झोंक देते हैं। उसे आप हल्के में कुछ न बोल दें कि फेसबुक इनका है व्हाट्सऐप भी इनका है।”

हालांकि रवि किशन की कांग्रेस से पहले भी संबंध रहे हैं उन्होंने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे फिर 2017 में रवि किशन ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की और 2019 में भाजपा ने उन्हें गोरखपुर लोकसभा सीट से उतारा और वहां से वे भाजपा सांसद चुने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here