स्वीडन में दक्षिणपंथियों ने मचाया उत्पात, अब नार्वे में भड़का इस्लाम विरोधी दंगा

स्वीडन में शुक्रवार रात को कुरान के अपमान की खबर के बाद स्वीडन में दंगे भड़क गए थे। वहीं अब नार्वे में भी इस्लाम विरोधी दंगे भड़क उठे हैं। इस प्रदर्शन में एक महिला प्रदर्शनकारी ने कुरान की प्रतियां फाड़ दी हैं।

0
830

लगातार ऐसा देखा जा रहा है कुछ लोगों के इशारे पर कभी किसी देश के किसी शहर को, तो कभी किसी देश के किसी शहर को दंगे की आग में जला दिया जाता है। अभी कुछ ही दिनों पहले भारत के दिल्ली में हुए दंगे और बेंगलुरु में जलाई गई सार्वजनिक संपत्तियों इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। यूरोप के सबसे शांत देशों में शुमार स्वीडन में शुक्रवार रात को कुरान के अपमान की खबर से दंगे भड़क गए। बड़े संख्या में लोग शहर की सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पुलिस पर पथराव किया।

सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि नार्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार को इस्लाम विरोधी और इस्लाम समर्थकों के बीच हिंसक प्रदर्शन हुए। यह कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पवित्र कुरान की प्रतियों को फाड़ दिया। इन प्रदर्शनों का आयोजन नार्वे के धुर दक्षिणपंथी संगठन स्टॉप इस्लामाइजेशन ऑफ नॉर्वे ने किया। यह सभी प्रदर्शनकारी नार्वे की राजधानी ओस्लो में संसद की बिल्डिंग के बाहर एकत्रित हुए और वहां पर उन्होंने इस्लामी विचारधारा के खिलाफ अपना विरोध जताया।

स्वीडन अखबार आफ स्टोनब्लेट की रिपोर्ट के अनुसार स्वीडन की राष्ट्रवादी पार्टी के नेता रैसमस पालुदन को गुरुवार को आयोजित नॉर्डिक देशों में इस्लामीकरण में हिस्सा लेना था। उन्हें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोका गया और फिर शहर में दंगा भड़क गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here