पॉडकास्टर रोगन ने कहा : जो पागलपन हम आज देख रहे हैं उसकी भविष्यवाणी हिंदू धर्म में हजारों साल पहले कर दी थी

मशहूर पॉडकास्टर जो रोगन ने समझाया कि कलयुग में जो अराजकता है उसे हिंदू धर्म में हजारों साल पहले ही बता दिया गया था।

0
268

सनातन धर्म ही विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है इसके बारे में कई बार बहुत सारे साक्ष्य सामने आए हैं। हिंदुस्तान के ही नहीं अपितु विश्व के भी बहुत सारे लोग मानते हैं कि भारतीय परंपरायें ही सबसे प्राचीन परंपराएं हैं। अब खबर आ रही है कि विश्व के सबसे लोकप्रिय पॉडकास्टरों में से एक जो रोगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसके जरिए उन्होंने ‘कलियुग’ और हिंदू धर्म को लेकर बात की है। इसमें उन्होंने राजनीतिक अस्थिरता और महामारी संकट के वर्तमान दौर का वर्णन किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वर्तमान में हम जो ‘पागलपन’ देख रहे हैं, वह कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Joe Rogan (@joerogan)

उनका कहना है कि शक्तिशाली लोग अच्छा समय लाते हैं और अच्छा समय लोगों को शक्तिहीन बनाता है। फिर कमजोर इंसान कठिन समय लाता है और फिर कठिन वक्त मजबूत लोगों को लाता है। उनका यह मीम पॉलिटिकल कम्पास के प्रारूप को दर्शाने वाला है। इस मीम को शेयर करते हुए रोगन ने इंस्टाग्राम पर कहा, “हम कलियुग में हैं। संघर्ष का युग। जिस तरह की अराजकता हम आज देख रहे हैं, हिंदू धर्म में हजारों साल पहले ही उसकी घोषणा कर दी गई थी। सभ्यताएँ पहले से अनुमानित चक्रों में चलती हैं, और हम चार्ट के नीचे बाईं तरफ हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here