पंजाब सरकार ने किया ऐलान, 26 जनवरी 2021 को ट्रेक्टर रैली के दौरान गिरफ्तार हुए लोगों को दो 2-2 लाख रूपये देगी सरकार

पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को आर्थिक मदद करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए सभी 83 लोगों को सरकार 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देगी।

0
163

जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे वैसे चुनावी राज्यों में वादों की झड़ी लगाई जा रही है। वही आपको बता दे पंजाब से खबर आ रही है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने ऐलान किया है कि 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को पंजाब की सरकार दो 2-2 लाख रूपये का मुआवजा देगी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, “तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध का समर्थन करने के लिए मेरी सरकार के रुख को दोहराते हुए, हमने 26 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर रैली करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है।”

पंजाब सरकार करेगी केंद्र की नीतियों का विरोध

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार  हमेशा किसानों के पक्ष में खड़ी है। राज्य को लगता है कि तीन कानून उनके किसानों के लिए उपयोगी नहीं हैं, और राज्य विधानसभा में प्रस्तावों के साथ आगे बढ़े हैं, जिन्हें एक राज्य कानून बनाया जा सकता है जो केंद्रीय कानूनों के प्रभावों को नकार देगा।पंजाब सरकार का आरोप है कि कृषि उपज विपणन समितियां या मंडियां निजी मंडियां बन जाएंगी और इससे राज्य सरकार को वित्तीय नुकसान होगा, जिससे ग्रामीण विकास को नुकसान होगा। हालांकि, केंद्र ने कहा है कि नए कानून किसानों के लिए अच्छे हैं क्योंकि उन्होंने बिचौलियों को खत्म कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here