प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मना करने के बावजूद निकाला था मार्च

केंद्र सरकार के कृषि बिल कानून के खिलाफ लगातार किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखा है। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना मार्च निकाल रहे थे, जिसकी वजह से प्रियंका समेत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

0
513
चित्र साभार: ट्विटर @bharatSolankee

केंद्र सरकार के कृषि बिल कानून के खिलाफ किसानों ने 29 वें दिन अपना आंदोलन जारी रखा है इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक किसानों के समर्थन में अपना मार्च निकाला चाहते थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी जिसके बाद भी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मार्च निकाला है जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रियंका गांधी समेत कई कार्यकर्ताओं को अपने हिरासत में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों के समर्थन में कहा, “हम यह मार्च किसानों के समर्थन में निकाल रहे थे। बीजेपी किसानों को देश विरोधी बताकर पाप कर रही है। यह सरकार पापी है। बीजेपी के नेता किसानों के लिए जैसे अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वह अपराध से कम नहीं है। इस सरकार के खिलाफ की भी किसी भी तरह के असंतोष को आतंक की तरह देखा जा रहा है।

हम आपको बता दें केंद्र सरकार किसानों को कई बार चिठ्ठी लिखकर अपने नए प्रस्ताव के बारे में बता चुकी है, जिसे किसान लगातार खारिज कर रहे हैं। खबरों के अनुसार किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार को अपने तीनों कृषि बिल कानून को वापस लेना होगा। तभी किसान अपने आंदोलन को खत्म करेंगे। बता दे अब देश के अलग-अलग राज्यों से किस्तान दिल्ली से सट्टे सभी बॉर्डरो पर जाकर किसान का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। वही दूसरी ओर केंद्र सरकार लगातार किसानों के बीच में तीनों कृषि बिल कानून के मतलब समझाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here