मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, “आप हर साल रिज़ॉल्यूशन लाते हैं, इस बार देश के लिए लाइए”

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, "आप सभी हर साल रिजोल्यूशन लाते हैं इस बार देश के लिए लाइए।" आज के कार्यक्रम में पीएम ने गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों पुत्रों को भी याद किया, जिन्हें इस्लाम कबूल न करने के कारण दीवार में चुनवा दिया गया था।

0
416
मोदी
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

मन की बात कार्यक्रम को भारत के लोगों का बड़ा समर्थन मिलता है। आज भी प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम मे कोरोना संक्रमण तथा देश के विकास से जुड़ी हुई कई बातों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह जी के उन दो पुत्रों को भी याद किया। जिन्हें इस्लाम कुबूल न करने के कारण दीवार में चुनवा दिया गया था। प्रधानमंत्री ने युवाओं से निवेदन किया कि आप हर साल रिजोल्यूशन लाते हैं इस बार देश के लिए लाइए। आज के कार्यक्रम में पीएम ने निम्न बातों पर की चर्चा:

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोगों ने मजबूत कदम उठाया,मजबूत कदम आगे बढ़ाया। ‘बोकल फॉर लोकल’ का नारा आज हर घर में गूंज रहा है। ऐसे में अब यह सुनिश्चित करने का समय है, कि हमारे प्रोडक्ट विश्व स्तरीय हो। साथियों हमें वोकल फॉर लोकल की भावना को बनाए रखना है बचाए रखना है और बढ़ाते ही जाना है।आप हर साल न्यू ईयर रिजोल्यूशन लाते हैं इस बार यह रिजोल्यूशन देश के लिए लाइए। “

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में लोगों के द्वारा अपने लिए लिखे गए पत्रों का जिक्र भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “अधिकतर पत्रों में लोगों ने देश के सामर्थ्य,देशवासियों की सामूहिक शक्ति से भरपूर प्रशंसा की है। जब जनता कर्फ्यू जैसा प्रयोग पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बना,तब थाली तथा ताली बजाकर हमने देश के कोरोना वारीयर्स का हौसला बढ़ाया। हमने जैसी एकता दिखाई उसे लोगों ने भी याद किया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here