कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने किया आत्मसमर्पण, आत्मसमर्पण से पहले स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी जानकारी

कानपुर की चौबेपुर में 2 व 3 जुलाई को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आज मुख्य आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम उसे पिछले 6 दिनों से खोज रही थी। विकास दुबे ने आज महाकाल के मंदिर के पास आत्मसमर्पण कर दिया है।

0
493

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 2 और 3 जुलाई की रात को एक मुठभेड़ हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे तथा 7 जवान घायल हुए थे। इस मामले में लगातार विकास दुबे और उसके साथियों को तलाश रही थी। जिनमें कई का तो एनकाउंटर कर दिया गया था। इसी बीच कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर आकर स्थानीय मीडिया और स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बताया यह जा रहा है कि उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर की पर्ची कटाई थी और उसके बाद खुद ही पुलिस और मीडिया के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि महाकाल मंदिर के बाहर जैसे ही वह आया और उसने स्थानीय मीडिया और स्थानीय पुलिस को देखा तो उसने चिल्लाकर कहा, “मैं हूं विकास दुबे” इसके बाद उसे गिरफ्तार करके महाकाल थाने ले जाया गया है।

इसके अलावा आज पुलिस ने विकास दुबे के दो साथियों प्रभात मिश्रा को फरीदाबाद में गिरफ्तार किया था और थाने ले जाते वक्त प्रभात मिश्रा ने भागने की कोशिश की और पुलिस की पिस्टल लेकर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर कर दिया। साथ ही साथ यह भी बताया जा रहा है कि विकास दुबे के दूसरे साथी बबुआ दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

Image Source: Tweeted by @ipskabra

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here