नितिन गडकरी ने 6155 करोड़ की नौ परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले, “दिल्ली से शिमला-कुल्लू पहुंचने के राष्ट्रीय राजमार्गों को दो साल के भीतर किया जायेगा विकसित”

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले दो साल में दिल्ली से कुल्लू की लगभग 500 किलोमीटर की दूरी महज सात घंटे में पूरी की जा सकेगी। वर्तमान में सड़क परिवहन से पहुंचने में 12 घंटे से अधिक समय लगता है।

0
527

नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 6155 करोड़ की लागत से 222 किलोमीटर लंबाई वाली नौ परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के के दौरान कई प्रमुख बातों का जिक्र किया। भारत के सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 2 साल में दिल्ली से कुल्लू की लगभग 500 किलोमीटर की दूरी केवल 7 घंटे में पूरी की जा सकेगी। वर्तमान में इस दूरी को तय करने में लगभग 12 घंटे का समय लगता है। वहीं 350 किलोमीटर दूर शिमला सात घंटे से कम समय में पहुंचा जा सकेगा। इससे देश और विदेश के पर्यटकों को सहूलियत होगी, वहीं राजस्व और रोजगार भी बढ़ेगा।

नितिन गडकरी इस समय अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल के प्रवास पर गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से कुल्लू पहुंचने में अभी नौ घंटे का समय लगता है। दिल्ली से शिमला-कुल्लू पहुंचने के राष्ट्रीय राजमार्गों को दो साल के भीतर विकसित कर दिया जाएगा। इसके पश्चात यह दूरी महज सात घंटे में पूरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि देश में सर्वाधिक टनल बनाने का काम हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध है मंत्रालय: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कुल 23 टनल बनाई जाएंगी। इसमें से आठ टनल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 11 टनल परियोजनाओं पर काम दिसंबर 2021 तक काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा चार टनल प्रस्तावित हैं, इसमें एक टनल का डीपीआर बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। टनल निर्माण का कार्य सीमा सड़क संगठन करेगा। हिमाचल प्रदेश देव भूमि है और प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर है, लेकिन इसे स्विट्जरलैंड से अधिक खूबसूरत बनाना है। इसके लिए प्रदेश सरकार रोप-वे, केबल-कार, इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर नई नीति बनाए। सड़क परिवहन मंत्रालय उक्त परियोजनाओं में मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here